खड़ी ट्रक से टकराई कार, एक व्यक्ति की मृत्यु, तीन घायल | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

खड़ी ट्रक से टकराई कार, एक व्यक्ति की मृत्यु, तीन घायल | New India Times

स्थानीय थाना क्षेत्र कर्मा के भरकवाह गाँव के समीप मध्य रात्रि के करीब किसी शादी समारोह से घर वापस जा रहे थाना राजगढ़ मिर्जापुर के गांव रामपुर 38 निवासी ओमप्रकाश मिश्रा पुत्र बलवंत मिश्रा उम्र करीब 45 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई , जब कि उनका पुत्र मयंक कुमार उम्र 20 वर्ष, प्रशांत मिश्रा उम्र 42 वर्ष, राजू मिश्रा 35 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये।

खड़ी ट्रक से टकराई कार, एक व्यक्ति की मृत्यु, तीन घायल | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग एक कार से केकराही के पास बसवा गाँव से एक शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे, भरकवाह गाँव के पास मिरजापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने किसी वाहन से टेकओवर कर अपने दाहिने तरफ मोड़ दिया, जिससे बचने के लिए कार चालक रामलाल ने अपने बाई तरफ अपनी कार मोड़ दी कि बाये पटरी पर बालू लादकर खड़ी ट्क में टक्कर हो गई। भरकवाह निवासी रामकेश ने बताया कि आवाज सुन हम आस पास के लोग मौके पर पहुँचे, तत्काल घायलों को पगिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, प्राथमिक उपचार के बाद स्थित गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही ओंम प्रकाश की मौत हो गई और घायल तीन लोगों का ईलाज चल रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version