एम.आई. पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव, अंकपत्र वितरण एवं आशिर्वाद समारोह का हुआ आयोजन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

एम.आई. पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव, अंकपत्र वितरण एवं आशिर्वाद समारोह का हुआ आयोजन | New India Times

खुनियांव विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम बनगाई स्थित एम. आई. पब्लिक स्कूल में रविवार की सुबह दस बजे वार्षिकोत्सव, अंकपत्र वितरण एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नृत्य, गाना अदि प्रस्तुत करने वाले बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में स्कूल टाप करने वाले बच्चों में कक्षा 4 की जानकी गुप्ता, कक्षा 5 की पूजा गौतम, कक्षा 6 की सुमन गुप्ता को इनाम देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक एम. के. शेख के बड़े भाई उप प्रबंधक साजिद शेख, सई शेख, स्कूल व्यवस्थापक अजय कुमार गुप्ता ने टॉपर बच्चों को सम्मान पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप प्रबंधक साजिद शेख ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग देश का भविष्य हैं। लगन और मेंहनत से पढ़ाई करके अपने माता पिता, गुरूजन और देश का नाम ऊंचा करें। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सविता यादव, उप प्रधानाध्यापिका प्रतीक्षा पाण्डेय, मैनजमेंट राम सरन, डाँ फैज, अवधेश, राहुल, शमसुलहुदा, अवधेश पाल, दिनेश बौद्ध, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि अबरार अली चौधरी, अमीषा, काजल, शमीमा आदि विद्यालय स्टाफ ने भी बच्चों को ढे़र सारी शुभकामनाएं दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version