हकीमिया मल्टीप्रपज हायर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थी व शिक्षकगण तिरंगा यात्रा में हुए सम्मिलित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हकीमिया मल्टीप्रपज हायर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थी व शिक्षकगण तिरंगा यात्रा में हुए सम्मिलित | New India Times

दिनांक 17/5/25 को शाम 5 बजे हमारे प्यारे देश हिन्दुस्तान की बहादुर सेना के सम्मान में जिला प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। यह यात्रा कमल तिराहे से प्रारंभ हो कर जिले के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस कमल तिराहे पर पहुंच कर राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुई।

इस अवसर पर हकीमिया मल्टीप्रपज हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी व् शिक्षकगण भी अपने हाथों में देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुई रैली में शामिल हुए। संस्था प्राचार्य श्री अफ़रोज़ आलम द्वारा विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा कर रैली में शामिल विद्यार्थियों को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर हकीमिया मल्टीप्रपज हायर सेकेंडरी स्कूल शिक्षकगण, एन, सी,सी ऑफिसर श्री तफ़ज़ील मुफ्ती (शायर ताफ़ज़ील ताबिश), श्री नईम खान, श्री अज़हर मिर्ज़ा बेग, श्री सुदीश वाणी, श्री मोदी सर, श्री अब्दुल कादिर व श्री नौशाद अली अंसारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version