महापौर माधुरी पटेल ने शहर में चल रहे निर्माणाधीन कार्य को लेकर  लोकनिर्माण विभाग की ली समीक्षा बैठक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महापौर माधुरी पटेल ने शहर में चल रहे निर्माणाधीन कार्य को लेकर  लोकनिर्माण विभाग की ली समीक्षा बैठक | New India Times

महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने नगर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर निगम के अभियंताओं की एक बैठक अपने कार्यालय में की तथा पीएम और योजना के लक्ष्य निर्धारित कर अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। किसी भी वार्ड में जल संकट जैसी स्थिति निर्मित ना हो, इसके लिए भी अधिकारियों को हिदायत दी गई। मेयर
श्रीमती पटेल ने निगम के टाइम कीपर से शहर में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें निर्देश दिए कि नगर निगम के बिना अनुमति के निर्माण कार्य न हो इस पर निगम के इंजीनियर्स द्वार सतत निगरानी रखी जाए।

यह भी देखा जाए कि निर्माण कार्य अतिक्रमण भूमि पर तो नहीं चल रहा है ? आपने यह भी कहा कि जगह-जगह खाली पड़े प्लाटों पर नागरिकों द्वारा कचरा फेंका जा रहा है ऐसे प्लाटों को चिन्हित कर उन प्लाटों के स्वामित्व को समझाइश दी जाए कि खुले प्लाटों को बाउंड्री वॉल बनाकर कवर करें अन्यथा निगम द्वारा ऐसे प्लाटों के भवन स्वामियों  के विरुद्ध कार्रवाई की जावेगी। महापौर श्रीमती पटेल ने नगर निगम के अधिकारी एवं इंजीनियर को कहा कि अपने कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए पेयजल की व्यवस्था और नाली और नालों की सफाई व्यवस्था सड़क निर्माण पेंचवर्क जैसे कार्य समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण हो, यह देखे। उन्हें पूर्ण करवाएं। आपने यह भी निर्देशित किया कि शहर में सड़कों का डामरीकरण और सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा है वह वर्षाकाल के पूर्व पूर्ण कराया जाए।

महापौर ने बारिश के पूर्व शहर बन रहे डामरीकरण तथा सीमेंट क्रांकिट रोड़ बारिश के पहले बन कर तैयार होना चाहिए सभी नालों सफाई जल्द से जल्द व्यवस्थित रूप से करवाने को कहा,ताकि तेज़ बारिश के दौरान जलभराव की समस्या का सामना ना करना पड़े। सफाई के साथ पेयजल, सड़क के निर्माण कार्यों को नगर हित में पहली प्राथमिकता देने की बात कही तथा अधिकारियों को निर्देशित किया गया
उक्त बैठक में महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल, निगम आयुक्त संदीप सिंह, कार्यपालन यंत्री श्री प्रेम कुमार साहू, सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया, कार्यालय अधीक्षक श्री संदीप तिवारी,सहायक यंत्री अशोक पाटिल, गोपाल महाजन, सहायक बसंत पाटिल, जनसंपर्क अधिकारी श्री हरीश मोरे, अनुज तारे, इंजीनियर अभिषेक रघुवंशी, शैलेश वर्मा, सुनील चौहान आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version