यातायात पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने वितरित किया एसी हेलमेट | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:


भीषण गर्मी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे यातायात कर्मियों को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा टेंपरेचर कंट्रोल डिवाइस (HEAD GAURD)/ ए सी हेल्मेट वितरित किया गया।

इन हेल्मेटों की विशेषता ये है कि ये गर्मी के मौसम में ठंडी हवा और सर्दी के मौसम में गर्म हवा देते हैं। इनका बैटरी बैकअप 8 घंटे का है जिससे कि यातायात कर्मी अपनी शिफ्ट में इसका प्रयोग कर अपनी ड्यूटी को और अधिक निष्ठा से संपादित कर सकेंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपनी ड्यूटी पर सदैव राहगीरों की सहायता के लिए तत्पर रहें।
जिससे कि शासन के मंशानुरूप रोड दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके।तथा असमय काल कवलित होने वाले लोगों की संख्या में भी कमी लायी जा सके।
हेल्मेट वितरण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर देवेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, क्षेत्राधिकारी यातायात  संजय कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक  संतोष कुमार सिंह व प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय मौजूद  रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version