नागफनी क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक प्रोपराइटर ने वाइबीके इंडस्ट्रीज पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250514-WA0019.mp4
New india Time’s

मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र के दीवान का बाजार निवासी शादाब ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते हुए वाईबीके इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर व अन्य पदाधिकारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित शादाब का आरोप है कि मेसर्स शादाब इलेक्ट्रॉनिक्स मुरादाबाद का प्रोपराइटर है उसका शोरूम दीवान का बाजार थाना नागफनी क्षेत्र में स्थित है। पीड़ित ने बताया की वाइ बीके इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा के मुरादाबाद के सेल्स मैनेजर मनोज कुमार पीड़ित शादाब के शोरूम पर आए और वाईबीके कंपनी की खूबियां गिनाने लगे और फोन पर कंपनी के मालिक पुनीत असीजा के भाई सुनील असीजा से बात कराई पीड़ित को अपने विश्वास में ले लिया आरोप है की विश्वास में लेने के बाद उन्होंने पूरा यकीन दिलाया कि हमारी कंपनी हर तरहां से आपको लाभ प्रदान करेगी और ज्यादा माल की खरीद पर 8% की छूट भी दी जाएगी पहले आपको कंपनी को तीन ब्लैंक चेक सिक्योरिटी के तौर पर कारोबार शुरू करने के लिए देने पड़ेंगे पीड़ित का कहना है कि वह विश्वास में आ गया और उसने तीन ब्लैंक चेक वाईबीके कंपनी के नाम से दे दिए।

उसके बाद फरवरी 2023 से कंपनी के साथ कार्य करता रहा। कंपनी से बैटरे व पैनल ऑर्डर पर मांगता रहा और पीड़ित द्वारा मांगे गए माल का भुगतान भी कम्पनी को समय अनुसार अदा करता रहा, सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इसी बीच कंपनी ने अचानक अपनी सुविधाए देनी बंद कर दी इस बाबत जब कंपनी के डायरेक्टर पुनीत असीजा से बात की गई तो उसने बात करने से भी इंकार कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसने अपने बकाया रकम 14 लाख 25 हज़ार 7 सो रुपये पुनीत असीजा से वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से भी इंकार कर दिया पीड़ित का आरोप है कि उसकी रकम हड़पने के लिए पीड़ित द्वारा दिए गए ब्लैंक चेक में से एक चेक का प्रयोग कर उसमें 12 लाख 76 हज़ार 759 रुपए की धनराशि भरकर बैंक के द्वारा बाउंस करा लिया गया जिससे पीड़ित बहुत डरा और सहमा हुआ है उसने सभी लोगों पर कार्यवाही करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version