पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:
कल दिनांक 13/05/2025 को परियोजना तिरला की आंगनवाड़ी केन्द्र चैलाई 02 का नवीन आंगनवाड़ी भवन में संचालन का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर तिरला जनपद अध्यक्ष श्री सीताराम सिंघार द्वारा फीता काटकर आंगनवाड़ी में प्रवेश किया। जनपद पंचायत तिरला के 52 पंचायत में से सबसे पहले यह बिल्डिंग तैयार किया गया।

इस अवसर पर तिरला जनपद अध्यक्ष सीताराम सिंघार, ग्राम पंचायत मवडीपुरा सरपंच श्रीरामसिंग डावर, उपसरपंच, सचिव राजेन्द्र चौहान, रोजगार सहायक दिलीप चौहान, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक श्रीमती रूपवंती डावर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रेखा डावर, सहायिका श्रीमती गीता डावर आंगनवाड़ी के समस्त बच्चे उपस्थित रहे।
नवीन आंगनवाड़ी केन्द्र चैलाई क्रमांक 02 का भवन प्रधानमंत्री आदि आर्दश ग्राम योजना अंतर्गत निर्मित किया गया।
