मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नगर निगम बुरहानपुर द्वारा सेवा सदन लॉ कॉलेज में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें सरकार समय-समय पर लोक अदालत लगाकर छोटे प्रकरणों को निपटाने की कोशिश करती है। इसमें बकायादारों को लोक अदालत के द्वारा अधिभार 100 फीसदी तक की छूट दी जाती है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग अपने सिर का बोझ कम करने के लिए टैक्स जमा कर देते हैं। नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने एम आई सी सदस्य धनराज महाजन द्वारा आज नेशनल लोक अदालत में जाकर निरीक्षण किया गया।
सभी को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक कर जमा करवाए संपतिकर में 20 प्रतिशत तथा जलकर में 25 प्रतिशत छूट का लाभ उठाकर कई करदाताओं द्वारा उपभोक्ता प्रभार की राशि का जमा कराई संपत्ति कर राजस्व कर वसूली के लिए आज लोक अदालत लगाई थी। इसके तहत विभिन्न श्रेणी के करदाताओं को अलग अलग तरह से छूट दी गई। निगम द्वारा संपत्ति कर में छूट देने प्रावधान से एक ही दिन में 18 लाख रुपए से अधिक की वसूली हो गई। मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार निगम हर तीन माह में लोक अदालत लगाकर संपत्ति कर में छूट देता है। इसके तहत कर दाताओं को बकाया राशि पर सरचार्ज में छूट दी जाती है। जिसे सरचार्ज कहते है।
राशि नहीं भरने वाले कर दाताओं को शासन द्वारा अनुमति लेकर करों में लोक अदालत लगाकर छूट दी जाती है। नगर निगम ने तय नियम के अनुसार समस्त बकायादारों को संपत्ति कर के सरचार्ज में 25 प्रतिशत की छूट दी है। निगम के सभी 48 वार्डो के टैक्स आर आई के साथ निगम द्वारा कॉलेज में राजस्व संपत्ति कर वसूली के लिए एक दिवसीय लोक अदालत कैम्प लगा रखा है।
आज सुबह 10 बजे शुरू हुई लोक अदालत में निगम के खजाने में राजस्व विभाग में 35 प्रकरण सुलझाकर 02 लाख 95 हजार रु तथा संपत्तिकर में 377 प्रकरण सुलझाकर 15 लाख 64 हजार रु वसूल किए गए। शाम छह बजे तक टोटल निगम का कर 18 लाख 60 हजार रुपए की राशि निगम कोष में जमा की गई। निगम के संपतिकर अधिकारी ज्योति सुनारिया ने कहा कि हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक की संपत्तिकर राजस्व वसूली का है।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव,निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव,एम आई सी सदस्य धनराज महाजन,सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया, कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी,संपत्तिकर अधिकारी धीरेंद्र सिकरवार,राजस्व अधिकारी शशिकांत पवित्रे,पार्षद हफीज़ मंसूरी,हमीद डायमंड,सुरेश यादव, इस्माईल अंसारी,निगम सी ओ ओ श्याम श्रीवास्तव निगम अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
