मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने सभा के दौरान देश की बहादुर बेटी कर्नल सूफिया कुरैशी को बताया आतंकवादियों की बहन, सियासी गलियारों में मची खलबली | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/05/Anwar-Pathan-Bhopal_20250513_2.mp4

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह महू में एक आम सभा के दौरान भावनाओं में इस कदर बह गए कि देश की बहादुर बेटी कर्नल सूफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन ही बता डाला। उन के इस बयान से सियासी गलियारों में ख़लबली मचा हुआ है।मंत्री जी ने अपने बयान में कहा कि पहलगाम में जिन लोगों ने हमारे लोगों की नृशंस हत्या की थी मोदी जी ने उन्हें मारने के लिए उनकी बहन को ही भेज दिया।

कर्नल सोफिया कुरैशी पर उनकी यह टिप्पणी मर्यादाओं के विपरीत थी और कहीं ना कहीं इस समय पूरे देश में आइकॉन बनी हुई सोफिया कुरैशी और भारतीय भावनाओं के विपरीत थी। मंत्री जी की यह टिप्पणी आते ही खलबली मच गई है और अब उनका इस्तीफा मांगे जाने की चर्चा तेज हो गई है।

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने सभा के दौरान देश की बहादुर बेटी कर्नल सूफिया कुरैशी को बताया आतंकवादियों की बहन, सियासी गलियारों में मची खलबली | New India Times

वहीं राज्य सभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने एक्स पर पोस्ट करते हुये कहा कि ये बेहूदा और साम्प्रदायिक बयान देने वाला व्यक्ति कोई सामान्य आदमी नहीं है बल्कि मध्य प्रदेश सरकार का मंत्री है।
इसे कर्नल सोफिया क़ुरैशी, पहलगाम में निर्दोषों को मारने वाले आतंकवादियों की बहन लगती हैं।
इस व्यक्ति ने देश की सेना का अपमान किया है, प्रधानमंत्री @narendramodi जी से अनुरोध है कि इस व्यक्ति को तुरंत मंत्री पद से हटायें और @JPNadda जी ये स्पष्टीकरण दें कि क्या इस व्यक्ति का बयान भारतीय जनता पार्टी का बयान है ??

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version