FAKE NEWS से लड़ रही महाराष्ट्र सरकार : जनता कर रही है संसद के विशेष सत्र की मांग | New India Times

नरेन्द्र कुमार ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र)NIT:

FAKE NEWS से लड़ रही महाराष्ट्र सरकार : जनता कर रही है संसद के विशेष सत्र की मांग | New India Times


22 अप्रैल को पहलगाम के बैसारन मे 25 भारतीय पर्यटकों की हत्या करने वाले चार आतंकियों की पहचान कराने में भारत सरकार नाकाम रही है। दोनों देशों के आपसी सैन्य टकराव के ख़त्म होने की घोषणा कर अमरीका ने भारत पाकिस्तान के दरम्यान हुए शिमला करार की धज्जियां उड़ा दी है ।CEAS FIRE पर डोनाल्ड ट्रंप और नरेन्द्र मोदी के संबोधन परस्पर विरोधी है ।न्यूयॉर्क की अदालत मे गौतम अडानी पर बिजनेस के लिए 2000 करोड़ की रिश्वत देने का मामला दायर होने के बाद से मोदी सरकार ने भारत की अर्थ नीति मे अमरीका का हस्तक्षेप मंजूर कर लिया है ।हिंदुस्तान की जनता लगातार संसद के विशेष सत्र की मांग कर रही है लेकिन सरकार सत्र से भाग रही है ।भारत के 14 राज्यो मे सत्तासीन बीजेपी सरकारो के मुखिया उनके मंत्री ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर विदेश और रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता की तरह बड़े बड़े बयान देते नही थम रहे है।

FAKE NEWS से लड़ रही महाराष्ट्र सरकार : जनता कर रही है संसद के विशेष सत्र की मांग | New India Times

PM मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन सुनकर महाराष्ट्र मे CM देवेन्द्र फडणवीस ने बैसारन हमले के लिए सुरक्षा मे सरकार की चूक वाली बहस को पाकव्याप्त कश्मीर पर शिफ्ट करने में मदद की है। इसी दौरान महाराष्ट्र सरकार अपने आधिकारिक फेसबुक पेज महाराष्ट्र DGIPR को हथियार बनाकर जंग से जुड़ी फर्जी खबरों से लड़ रही है।सोशल मीडिया की सुरंग में दफ़न आतंकी घटनाओं के अनगिनत वीडियोस का सत्यापन कर प्रशासन को इन वीडियो के नीचे FAKE का थंब नील लगाना पड़ रहा है। सरकार की ओर से इस काम को आपदा प्रबंधन मंत्रालय को सौंप देना चाहिए था वैसे भी महाराष्ट्र सरकार ने मंत्री गिरीश महाजन को राज्य के नागरिकों के राहत कार्य के लिए कश्मीर भेजा था।बात बात पर धन्यवाद ….जी का कैंपेन चलाने वाली प्रदेश बीजेपी को हमारी भारतीय सेनाओ के अभिनंदन प्रस्ताव के लिए महाराष्ट्र विधानसभा का एक दिवसीय सत्र बुलाने की जहमत उठानी चाहिए लगे हाथ किसान कर्ज़ माफी पर चर्चा हो जाएगी ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version