इरफान खान, अलीराजपुर (मप्र), NIT;
रविवार रात करीब 9 बजे दाहोद-आम्बुआ मार्ग पर ग्राम खरखड़ी में 108 जननी एक्सप्रेस वाहन और ट्रक में भीषण भिड़त हो गई। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि जननी एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद अन्य एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस में सवार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। आज थाना कोतवाली अलीराजपुर से प्रधान आरक्षक रामकुमार गौतम घटना स्थल का मुआयना करने पहुंचे।
बताया जा रहा है कि यह एम्बुलेंस मरीज को छोड़ कर विपस लौट रहा था। वाहन में घटना के समय ड्राइवर शंकर अजनार उसकी पत्नी सोनू और 3 बच्चे खुशी, ऋशि और राशि सवार थे। घटना में ड्राइवर सहित उसकी पत्नी और 1 बच्चा ऋशि घायल हुआ जिसमें से उसकी पत्नी की हालत गंभीर होने पर गुजरात रेफर किया गया।
वही बड़ा सवाल यह भी खड़ा होता है कि आखिर एम्बुलेंस चालक यदि किसी को छोड़ने आया था तो गाड़ी में उसका परिवार कहां से आया….? कहीं वह अपने परिवार को लेकर घूमने तो नहीं आया…? ड्राइवर का कहना है कि वह उमराली से लौटते समय अलीराजपुर से अपने परिवार को गाड़ी में बिठा लाया था।
विभागीय सूत्रों के अनुसार यह वाहन खट्टाली के नाम से अलाट है, तो यह वाहन जोबट का केस लेकर क्यों आया…?
जो भी हो पूरा मामला संदिग्ध होकर जांच का विषय है।
