बुलढाणा- ब्यूरो (महाराष्ट्र), NIT; ​नवरत्नों का सन्मान मेरे लिए गर्व की बात: विधायक डॉ. खेडेकर, अल्पसंख्यक पत्रकार संस्था ने नवरत्न पुरस्कार देकर किया सन्मानित | New India Timesसमाज में रहकर उल्लेखनीय काम कर रहे लोगों को जग के सामने लाना और उनका सन्मान करना बड़ी बात है और इन नवरत्नों का सम्मान मेरे हाथों किया जाने मेरे लिए गर्व की बात है, ऐसा प्रतिपादन विधायक डॉ. शशिकांत खेडेकर ने व्यक्त किया।​नवरत्नों का सन्मान मेरे लिए गर्व की बात: विधायक डॉ. खेडेकर, अल्पसंख्यक पत्रकार संस्था ने नवरत्न पुरस्कार देकर किया सन्मानित | New India Timesअल्पसंख्यक पत्रकार बहुउद्देशीय संस्था की ओर से लकी स्टार स्पर्धा मार्गदर्शन केंद्र, साखरखेरडा के प्रांगण में 24 दिसेंबर को नवरत्न पुरस्कार वितरण का समारोह विधायक डॉ. शशिकांत खेडेकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमे प्रमुख अतिथि के रूप में राकांपा के जिलाध्यक्ष व सिंदखेड राजा के नगराध्यक्ष एड.नाज़ेर क़ाज़ी, प्राख्यात कवी अज़ीम नवाज़ राही, शिवसेना नेता रविंद्र पाटिल, थानेदार सचिन शिंदे, पंस सभापति राजू ठोके, पुर्व जिप सभापति राम जाधव, मेहकर नगराध्यक्ष हाजी कासम गवली, पत्रकार सैय्यद रफीक, भाजप नेता अंकुर देशपांडे, दिनकर बापू देशमुख उपस्थित थे। मान्यवरों के हाथों हाजी सैय्यद अहमद-शेगांव, कादरी मल्टीपर्पज़ एजुकेशन सोसाइटी-साखरखेरडा, डॉ. सुमैय्या सैय्यद-देवलगांव राजा, मिर्ज़ा अनीस बेग-देवलघाट, अंसार अहमद सिद्दीकी-शेगांव, उबैद अली खान-चिखली, तौफीक कुरैशी-मेहकर, डॉ.खालिद रजा खान-खामगांव, मिर्ज़ा मुख्तार बेग-संग्रामपुर को नवरत्न पुरस्कार से नवाज़ा गया।​नवरत्नों का सन्मान मेरे लिए गर्व की बात: विधायक डॉ. खेडेकर, अल्पसंख्यक पत्रकार संस्था ने नवरत्न पुरस्कार देकर किया सन्मानित | New India Timesअनमोल रत्न पत्रकारिता पुरस्कार खामगांव के वरिष्ठ पत्रकार प्रा.मो.फारूक सर को तथा सर सैय्यद अहमद खान जीवन गौरव पत्रकारिता पुरस्कार से दीपक नागरे-साखरखेरडा, सूरज गुप्ता-देवलगांव राजा तथा अमीन शाह-साखरखेरडा को देते हुए सन्मानित किया गया। जबकि अखिल भारतीय मराठी पत्रकार परिषद के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के उपलक्ष में राजेन्द्र काले का विशेष सत्कार किया गया। 

इस मौके पर विधायक डॉ.खेडेकर, एड.क़ाज़ी, राजेन्द्र काले, अज़ीम नवाज़ राही व कासम गवली ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अल्पसंख्यक पत्रकार संस्था के कार्य की प्रशन्सा की। बता दे की ये संस्था पिछले 4 सालों से समाज के विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वालों को नवरत्न पुरस्कार से सन्मानित करने का काम अंजाम दे रही है।

कार्यक्रम का प्रस्ताविक संस्थाध्यक्ष मुशीर खान कोटकर, संचालन असलम अंजुम, फ़िरोज़ शाह ने आभार प्रदर्शन युसूफ शेख ने व्यक्त किया। सफलता के लिए संस्था कार्यध्यक्ष कासिम शेख, सचिव फहीम देशमुख, मो.रियाज़, अनीस शेख, तंज़ीम हुसैन व सभी सदस्यों ने प्रयास किये। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ज़िले भर के पत्रकार व ग्रामस्थ मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version