रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

वैशाख सुदी 11 के शुभ दिन, शासन स्थापना दिवस मेघनगर में प्रभात फेरी निकालकर ध्वजारोहण कर मनाया गया। उक्त जानकारी देते हुए परिषद प्रवक्ता दिविक कावड़िया एवं महिला परिषद की प्रचार मंत्री वर्षा जैन ने बताया कि, शासन स्थापना दिवस के दिन प्रातः श्री शान्ति सुमतिनाथ जैन मंदिर से श्री राजेन्द्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
ज्ञान मंदिर पर ध्वजारोहण श्रीसंघ अध्यक्ष शांतिलाल लोढ़ा, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर चौरडिया, नवयुवक परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन, महिला अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता कावड़िया, तरुण अध्यक्ष रवि जैन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी रजत कावड़िया ने संबोधित करते हुए आज के दिन की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, आज ही के दिन प्रभु महावीर स्वामी ने शासन, संघ की स्थापना की थी। इस अवसर पर श्रीसंघ, परिषद परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
