मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिला के शिकारपूरा थाना अंतर्गत जयसिंगपुरा में असामाजिक तत्व द्वारा अज्ञात प्रतिमा असंवैधानिक रूप से स्थापित कर दी है, जबकि वहां संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा का सौंदर्यकरण किया जा रहा है। इसी के चलते हुए पूरा गांव उठकर एसपी कलेक्टर से न्याय मांगने संयुक्त कलेक्टर कार्यालय पहुंचा जिसमें जिले के सामाजिक, राजनीतिक, कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक से बात करने के बाद उनके द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर से मोबाइल पर बात होने पर कहा गया कि हमारे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जो भी घटना घटित होगी, का निरीक्षण करके हल निकाल दिया जाएगा। फिर भी ग्रामीण संतुष्ट न होने के कारण वह जिला कलेक्टर कार्यालय में कई घंटे बैठे रहे।
भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढे ने जानकारी देते हए बताया कि मेरे द्वारा सुबह एल आई बी, सीआईडी और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई थी कि जल्द से जल्द इसका निराकरण बैठकर किया जाए परंतु पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले में कुछ भी ध्यान नहीं दिया गया। मजबूरी में ग्रामीणों को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचना पड़ा और जिसने माहौल खराब करने की कोशिश की है उस पर सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए। और सत्ताधारियों के दबाव में गरीबों की आवाज उठाने पर मुकदमे की धमकियां देना उचित नहीं है। नहीं कोई कानूनी अपराध होता है।
इस में उपस्थित विनोद मोरे, विजय मेढे, नरेश निकम, राजाराम सोनवाने,प्रदीप सिरसाट, गोपाल तायडे, सोहनलाल साल्वे,राजू तायडे,कमला बाई तायडे, मंगला बाई सोनवाने, प्रमिला बाई तायडे, संजय निकम संजय इंगले,आदि। भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़े ने जानकारी देते बताया कि हड़ताल रात्रि 09: 00 समाप्त की गई।प्रशासन द्वारा निष्पक्ष रूप से की गई जांच के चलते हुए अवैध रूप से रातों-रात असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा स्थापित की गई थी जिसे नियम से हटाया गया। शासन प्रशासन का उन्हों ने तहे दिल से धन्यवाद एवं आभार किया।
