जूता पहनकर मंदिर में प्रवेश से रोका तो पुजारी और उसके परिवार के साथ की मारपीट | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250505-WA0093.mp4
New india Time’s

जनपद मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है। जहां पर मंदिर में जूता पहन कर प्रवेश करने से मना करने पर दूल्हे और उसके साथियों ने पुजारी और उसके परिवार के साथ जमकर मारपीट की और पुजारी के सर पर धारदार हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और बारातियों वह दूल्हे के साथियों को हिरासत में ले लिया शादी का माहौल होने पर पुलिस ने पूछताछ के बाद दूल्हे और अन्य बारातियों को छोड़ दिया।
मामला मझोला थाना क्षेत्र के गांव डिडोरा में चामुंडा मंदिर का है बाबा कुशल सिंह ने बताया कि 2 साल से मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है मंदिर के पुजारी कुशाल सिंह के अनुसार डिडोरा गांव के ही करण सिंह के बेटे शंकर की बारात सम्भल के गांव ततारपुर की मिलक जा रही थी।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250505-WA0094.mp4

बारात जाने से पहले दोपहर के समय दूल्हे को लेकर उसके परिवार की महिलाएं व अन्य रिश्तेदार मंदिर पर पहुंचे आरोप है कि दूल्हे के साथ आया फोटोग्राफर राजन और दूल्हा शंकर जूता चप्पल पहन के मंदिर में घुस गए पुजारी और उनके पिता भारत सिंह ने मंदिर के अंदर जूता पहन कर घुसने पर ऐतराज जताया तो दूल्हा सहित अन्य लोग भड़क गए आरोप है कि दूल्हे ने सरिया उठाकर बाबा कुशल सिंह के चहरे पर दे मारा जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थोड़ी देर में दूल्हे के परिजनों ने मंदिर के पुजारी व उनके परिवार पर हमला कर दिया।

इस दौरान पुजारी के परिवार के करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं यह यह भी आरोप है कि भारत सिंह के ऊपर एक व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से भी हमला किया गया है। मारपीट में पुजारी कुशल बाबा उनकी मां जावित्री देवी पिता भारत सिंह चाचा नरेश और जगबीर गंभीर रूप से घायल हो गए वही दूल्हा पक्ष के भी कुछ लोगों के घायल होने की खबर है पुलिस ने पुजारी परिवार की तहरीर पर दूल्हा व फोटोग्राफर सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version