श्रमिक सप्ताह के अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

श्रमिक सप्ताह के अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एवं श्री प्रेमदीप सांकला सचिव/व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड की उपस्थिति में द  आत्मा परियोजना भवन में विधिक  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर को संबोधित करते हुए श्री प्रेमदीप सांकला, व्यवहार न्यायाधीश ने नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित योजनाएँ ,बाल श्रम, कृषि के संबंध में शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विधिक सहायता नालसा योजना आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर द्वारा श्रमिकों के विरूद्ध अपराध प्रकोष्ठ का गठन किया गया है, जिसमें जरूरतमंद व्यक्ति उपस्थित होकर विधिक सहायता एवं सलाह हेतु आवेदन देकर लाभ ले सकते है। श्रम पदाधिकारी श्री मौर्य द्वारा श्रमिकों को उनके अधिकारो से अवगत कराया। उक्त कार्यक्रम में पैरा लीगल वालेंटियर्स राजू भंवरे अन्य प्रशिक्षण प्राप्तकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version