जनसुनवाई केवल एक प्रकिया नहीं, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच विश्वास की नींव है, डीएम | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शनिवार को जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।

कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 19 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता से फीडबैक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यदि किसी भी प्रकरण में समाधान की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निस्तारित शिकायतों का स्वयं फॉलो-अप करते हुए फीडबैक भी प्राप्त करें।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अंतर्गत चिन्हित 10 लाभार्थी बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए। साथ ही 13 पात्र परिवारों को राशन कार्ड , 9 अंत्योदय एवं 4 पात्र गृहस्थी भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए अवधेश राम, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार पांडे सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version