मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नगर निगम में (1) सुरेश कसौदे फिटर जल विभाग, (2) संतोष महाजन सहा ग्रेड 3 योजना शाखा, (3) बाजीराव आसाराम भ्रत्य, (4) राजेश मोरे सफाई संरक्षक आदि कर्मचारियों ने नगर निगम में अपनी सेवा अवधि पूर्ण कर निगम से सेवानिवृत होने पर नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने सेवानिवृत कर्मचारियों का शाल श्रीफल भेंट कर उनके सुखमय जीवन की कामना कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे नगर निगम से सुरेश कसौदे, संतोष महाजन, बाजीराव आसाराम, राजेश मोरे के सेवानिवृत होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आप जैसे कर्मठ ईमानदार कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ेगी तो हमें उम्मीद है कि आप नगर निगम परिवार के लिए हमेशा तैयार रहूंगा और मैं आपकी लंबी उम्र की मंगल कामना करता हूं और आपको सेवानिवृत होने पर शुभकामनाएं भी देता हूं।
निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने सेवानिवृत होने पर अपने उद्बोधन में बताया कि निगम की सेवा में आप सभी का बहुत योगदान है। नगर निगम में आपने अच्छा और उत्कृष्ट कार्य किया। उन्होंने सेवानिवृत हुए कर्मचारियों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। और सभी का फुलहार देकर स्वागत किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी,योजना प्रभारी संजय शाह, जन संपर्क अधिकारी हरीश मोरे, सुनील मिटकरे, वीरेन्द्र रवाये, मिस्टर आबिद नवाब, उमर आरिफ एवं निगम के अधिकारीयों एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
