शारिफ अंसारी, भिवंडी (महाराष्ट्र), NIT;
मां से एक पुरुष के अनैतिक संबंध होने से आक्रोशित दो लडकों 50 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या की इस सनसनीखेज घटना से पूरे परिसर में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी केअनुसार अब्दुल हफीज अन्सारी (50) नामक व्यक्ति की सरफराज शेख व सैफ शेख बंधुओ ने मिलकर हत्या कर दी है जिससे परिसर में हडकंप मचा हुआ है। भिवंडी शहर के संगमपाडा-पांजरापोल स्थित एक चाली में मृतक अब्दुल अन्सारी सपरिवार रहता था।मृतक इसी परीसर की एक सरकारी राशन की दुकान में काम करता था। पूर्व दो वर्षों से मृतक अब्दुल का पड़ोस में रहने वाली एक विवाहित महिला से अनैतिक संबंध था जिसकी जानकारी विवाहिता के लडको को होने पर अब्दुल के साथ अपने संबध को खत्म करने के लिए मां से जिद की लेकिन लडकों द्वारा मना करने के बावजूद विवाहिता का अब्दुल के साथ अनैतिक संबंध बदस्तूर जारी रहा। उक्त अनैतिक कृत्य से समाज में बदनामी हो रही थी जिससे आक्रोशित सरफराज व सैफ दोनों लडकों ने मिलकर राशन की दुकान बंद करके अब्दुल हाफीज अंसारी अपने घर पैदल चलते जा रहा था कि अंधेरे का फायदा उठाते हुए पहले से घात लगाए बैठे दोनों बंधुओं ने अब्दुल पर पीछे से धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जखमी हो गया। अब्दुल तडपते हुए जान बचाने के लिए चिल्लाने लगा। शोरगुल सुन कर परिवार व पड़ोसी दौडे तब तक हमलावर फरार हो गये। तुरंत जखमी अब्दुल को उपचार के लिए स्व.इंदिरा गांधी स्मृति उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए मुंबई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही भिवंडी के पुलिस उपायुक्त मनोज पाटिल पुलिस पथक सहित घटना स्थल पर पहुंचे तथा पूरी सक्रियता के साथ हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए।निजामपुरा पुलिस ने पंचनामा कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्यारोपी सरफराज शेख, सैफ शेख दोनों फ़रार हैं, जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है। उक्त जानकारी पुलिस निरीक्षक संतोष घाटेकर ने दी है।
