वक्फ संशोधन बिल के विरोध में 15 मिनट तक भोपाल में छाया रहा अंधेरा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250501-WA0012.mp4

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आवाहन पर लगभग सभी लोगों ने रात्रि 9:00 बजे से 9:15 बजे तक अपने-अपने घरों एवं दुकानों की लाइटों को बंद करके वक़्फ़ संशोधन बिल के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

वक्फ संशोधन बिल के विरोध में 15 मिनट तक भोपाल में छाया रहा अंधेरा | New India Times

इस मौके पर भोपाल के वासियों ने भारत सरकार से मांग की है कि करोड़ो मुसलमानों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए वक़्फ़ बिल पर पुनः विचार कर वक़्फ़ बिल वापस लिया जाए।और वक़्फ़ बोर्ड की स्थिति सुधारने की कोशिशें की जाए। साथ ही साथ मुस्लिम समाज के बड़े उलमाओं एवं रहनुमाओं से विचार विर्मश करके वक़्फ़ एक्ट में शनशोधन के बजाए वक़्फ़ संपत्तियों की सुरक्षा एवं मुस्लिम समाज के हित के लिए कार्य की योजनाओं पर काम किया जाए।जिससे  मुस्लिम समाज को राहत एवं फायदा मिले।

वक्फ संशोधन बिल के विरोध में 15 मिनट तक भोपाल में छाया रहा अंधेरा | New India Times

इस शांतिपूर्ण विरोध का मकसद वक्फ संपत्तियों से जुड़े कानून में संशोधित बदलावों के खिलाफ एकजुटता दिखाना था। इसे मुस्लिम समाज की धार्मिक और सामाजिक धरोहरों पर ‘हमला’ करार देते हुए विरोध की यह पहली कड़ी माना जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version