यात्रियों से भरी बस पलटी, 25 घायल, 3 की हालत गंभीर | New India Times

परसराम साहू, देवरी-सागर (मप्र), NIT; ​यात्रियों से भरी बस पलटी, 25 घायल, 3 की हालत गंभीर | New India Timesकेसली विकासखण्ड के महाराजपुर थाना अंतर्गत सहजपुर तेंदुखेड़ा मार्ग पर यात्रियों से भरी बस के पलटने से सवार 25 यात्री घायल हो गये हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। ​

यात्रियों से भरी बस पलटी, 25 घायल, 3 की हालत गंभीर | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर लगभग 3 बजे हुई घटना में बरकोटी बस सर्विस की बस क्रमांक एम.पी.15 पी 0277 सवारियों को लेकर रहली से मोहासा जा रही थी। घटना के बाद सभी घायलों को देवरी एवं केसली की डायल 100 सेवा एवं 108 सेवा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र केसली में भर्ती कराया गया है। ​​यात्रियों से भरी बस पलटी, 25 घायल, 3 की हालत गंभीर | New India Timesघटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव, एसडीओपी देवरी अजीत पटैल, प्रभारी देवरी अभिषेक वर्मा ने घटना स्थल पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। घटना का कारण यात्रियों द्वारा बस के कलपुर्जे में आई खराबी के कारण अगले पहिये का अलग होना बताया गया है। यात्रियों के अनुसार बस चालक नशे की हालत में था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version