मराठी स्कूल न्यामत पुरा बुरहानपुर में आल इज़ वेल हॉस्पिटल ने लगाया नि:शुल्क मेडिकल शिविर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मराठी स्कूल न्यामत पुरा बुरहानपुर में आल इज़ वेल हॉस्पिटल ने लगाया नि:शुल्क मेडिकल शिविर | New India Times

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा मराठी स्कूल न्यामतपुरा, बुरहानपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 55 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. दीव्येश लाड (एम डी मेडिसिन) डॉ. हर्षिता पुरवार (स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉ. अकरम खान (जनरल फिजिशियन) और धीरज जाधव (नेत्र रोग  विभाग) के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया।

सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रहने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन और मार्गदर्शन में एवं वार्ड पार्षद श्री ईनाम अंसारी के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफ़ल आयोजन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version