अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
मध्य प्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच के बैनर तले भोपाल के शहीद गेट पर सभी धर्मों के धर्म गुरुओं ने एकत्रित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही साथ भारत सरकार से घटना के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने का आव्हान किया। इस मौके पर सभी धर्मों के धर्म गुरुओं समेत आम नागरिकों ने एक मत होकर कहा कि देश के विरुद्ध आतंकवाद को अब और अधिक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भारत सरकार को इस संबंध में कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता है। साथ ही इस घटना के सभी पहलुओं की भी जांच करने की भी मांग की गई। इस के इलावा यह भी कहा गया कि जिस तरह इस घटना की आड़ में कुछ सांप्रदायिक सोच के लोग देश का अमन व चैन खराब कर रहे हैं।उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए क्योंकि आतंकवाद की तरह सांप्रदायिक सोच भी देश की बड़ी दुश्मन है।

आज के इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के धर्म गुरुओं समेत बड़ी संख्या में भोपाल नगर के गणमान्य लोग सम्मिलित हुए। इसमें विशेष तौर पर सर्वधर्म सद्भावना मंच के पदाधिकारी और जमीअत उलमा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून, मंच के सचिव ईसाई धर्मगुरु डॉ.फादर आनंद मुतुंगल , आर्च बिशप दुरईराज , राजेंद्र कोठारी , बौद्ध धर्म गुरु , शाक्य पुत्र भंते सागर, दीपचंद यादव, शैलेन्द्र शैली, प्रोफेसर मनोज जैन, गुरु चरण अरोरा, ज्ञानी दिलीप सिंह, ज्ञानी गुरुवेंद्र सिंह, हैदर यार खान, अली अब्बास उम्मीद , इकबाल मसूद , डॉ. कमर अली शाह , हिफजुर्रहमान सिद्दीकी एडवोकेट, अब्दुल अहद, भंते राहुल, मोहम्मद कलीम खान एडवोकेट, हाजी इमरान हारून, मोहम्मद फ़ज़ल खान, डॉ निजामुद्दीन मोहम्मद अहमद खान , सम्मिलित रहे।
