भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर हुआ सम्पन्न | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर हुआ सम्पन्न | New India Times

भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर दिनांक 21/22 अप्रैल 2025 को नीमच में संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में गजेंद्रसिंह जी अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। आपने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने जिम्मेदारी दायित्व बोध के साथ काम करे, अपने भारतीय किसान संघ की मूल संकल्पना एवं अवधारणा स्पष्ट की हम तत्व नष्ट होकर अपने ध्येय पर काम करने वाले हैं। बताया की किसान संघ के द्वारा पूरे देश में 60 हजार ग्राम समितियों तक पहुंचकर 42 लाख सदस्य बनाए गए हैं एवं पूरे देश में चार लाख से ऊपर सक्रिय कार्यकर्ता हैं। 

भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर हुआ सम्पन्न | New India Times

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मालवा प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण जी पटेल द्वारा कि गई। महेश जी चौधरी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ संगठन मंत्री द्वारा संगठन की रीति नीति कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क संगठन साहित्य का अध्ययन संगठन के प्रशिक्षण वर्ग संगठन के होने वाली नियमित बैठकों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई एवं मंच की अध्यक्षता मालवा प्रांत उपाध्यक्ष रेवाराम जी भायड़िया
कमल जी अंजना प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन कार्य विस्तार एवं तीन आयामो संघटनात्मक आंदोलनत्मक एवं रचनात्मक होने वाले कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी। आगामी जिलों में होने वाले अभ्यास वर्ग तहसील वार होंगे इसकी की जानकारी दी गई एवं मालवा प्रांत संगठन मंत्री अतुल जी माहेश्वरी द्वारा ग्राम समिति कैसी हो एवं ग्राम समिति के करणीय कार्य  संगठन के चार उत्सव पर विस्तृत चर्चा कर अपना विषय रखा।
मंच की अध्यक्षता डोंगर सिंह सिसोदिया एवं संचालन मालवा प्रांत महामंत्री रमेश जी दांगी द्वारा किया गया विभिन्न सत्रों में  प्रांत मंत्री धर्मचंद गुर्जर महेश ठाकुर युवा प्रमुख श्याम जी पवार प्रांत कोषाध्यक्ष शांतिलाल जी शर्मा ने सत्र वार संचालन किया समापन सत्र मैं प्रांत उपाध्यक्ष दिनेश जी पाटीदार ने मा दत्तोपंत जी के जीवन परिचय पर विस्तार पूर्वक अपना विषय रखा। इस अवसर पर भंवर सिंह पवार रघुनंदन पाटीदार मोहन जीपाटीदार राजेंद्र जी शर्मा गिरिजा देवी ठाकुर चंदा शर्मा इन्हीं के साथ सभी जिलों के अध्यक्ष मंत्री कोषाध्यक्ष और प्रशिक्षक कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के 8 सत्रों में संपन्न हुआ जिसमें मालवा प्रांत के 18 जिलों से 104  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धार जिले से इस अभ्यास वर्ग में प्रदेश मंत्री राजेंद्र शर्मा, प्रांत मंत्री महेश ठाकुर, प्राण सदस्य मोहन पाटीदार, इंदौर संभाग के मंत्री हरीश पटेल, जिला अध्यक्ष यशवंत मुकाती, जिला मंत्री अमोल पाटीदार, कोषाध्यक्ष राधेश्याम बड़गोता, रवि जाट, गोपाल पटेल, अंबाराम धाकड़, प्रभात चौधरी आदि कार्यकर्ताओं दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर में शामिल हुए थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version