मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
शासकीय निमशासकीय अल्पसंख्याक कर्मचारी असोसिएशन मुख्यालय अमरावती को मजबुत बनाने के लिए और मुस्लीम, बौद्ध, ईसाई, जैन, सिख व पारसी सभी अल्पसंख्यकों को शासकीय, निमशासकीय सेवा में उनकी सेवा को अनुशंगीक समस्याओं का निराकरण करने के लिए यवमताल जिले के लिए सैय्यद मोहसिन सै. इब्राहीम का चयन कार्याध्यक्ष के रूप में किया गया है।
सैय्यद मोहसिन यवतमाल जिला के निवासी हैं, वह दिग्रस के अंजुमन उर्दु कॉलेज में प्राध्यापक पद पर कार्यरत हैं। असोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष नईम शेख ने असो. के कार्यालय में सै. मोहसिन को नियुक्तीपत्र दिया। उनकी चयन का सभी ओर से स्वागत हो रहा है।
