अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ कुमारी विनीता व्याख्याता (भौतिकी) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागलपुर का आगमन हुआ। उन्होंने विद्यालय के केशव सभागार में माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं और आचार्यों को विज्ञान विषय में वर्चुअल लैब एप के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान सुमंत कुमार और डॉ कुमारी विनीता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने डॉ कुमारी विनीता का परिचय और सम्मान अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।

डॉ कुमारी विनीता ने वर्चुअल साइंस लैब एप (VSLA) के बारे में बताया और इसके महत्व को समझाया। उन्होंने बच्चों और शिक्षकों को अनेकों प्रयोग और क्रिया आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जिससे सभी लाभान्वित हुए साथ ही वनस्थली विद्यापीठ से संबंधित विषय में Ph.D. कार्य हेतु आंकड़ों के संग्रहण के रूप में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा वर्चुअल साइंस लैब ऐप (VSLA) से संबंधित मॉड्यूल पर राय लिया गया। कार्यक्रम में सभी बच्चों की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान विज्ञान के क्षेत्र में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान की महान विदुषी श्वेता झा ने किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के भैया-बहनों और आचार्यों को विज्ञान के क्षेत्र में नई तकनीकों और प्रयोगों के बारे में जानने का अवसर मिला।
