मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में सरकारी स्कूलों की उस वक्त पोल खुल गई जब ADM/FR अरविंद कुमार विकास खंड भावल खेड़ा में सुबह को निरीक्षण पर निकले तो अपर जिला अधिकारी को प्राथमिक विद्यालय में ताला लगा मिला। वहां पर मौजूद ग्रामीण ने विद्यालय की सच्चाई से एडीएम को अवगत कराया।
उसने बताया कि विद्यालय कभी-कभी खुलता है बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है टीचर भी कभी आती है और कभी नहीं आती है अपनी जगह पर एक प्राइवेट टीचर को लगा रखा है।
बच्चों से घास वगैरा कटवा कर साफ सफाई करवा ली जाती है। एक और विद्यालय में ADM पहुंचे तो वहां कोई भी टीचर उपस्थित नहीं मिले। अपर जिला अधिकारी ने बच्चों को खुद प्रार्थना करवाई। विद्यालय फतियापुर में 9:00 बजे गेट में तालाब लगा मिला, मौजूद ग्रामीणों ने जब विद्यालय की सच्चाई बताई तो अपर जिला अधिकारी भी स्तंभ रह गए।
योगी सरकार बच्चों के भविष्य पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है लेकिन जमीनी स्तर पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले टीचरों के पर क्या कार्यवाही होती है , ये तो आने वाला कल ही बताएगा। पेटीएम एप फॉर अरिजीत कुमार ने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों की जांच की गई जिसमें देखा गया कि कुछ विद्यालय टाइम से नहीं खुल रहे हैं कुछ विज्ञानों में ताला लगा मिला उसमें बच्चे मिले लेकिन उनकी पेयार समय से नहीं हुई कुछ विद्यालय 11:00 बजे तक नहीं, खुले मेरे द्वारा जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
