जुन्नारदेव जनपद सभागृह में मासिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न | New India Times

रफीक़ आलम, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद सभागृह में मासिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न | New India Times

जुन्नारदेव जनपद सभागृह में आज सचिव, रोजगार सहायक, उपयंत्री, सहायक यंत्री की मासिक समीक्षा बैठक ली गई जिसमें पंचायत वार निर्माण कार्यों के बारे में समीक्षा की गई।नरेगा से निर्मित कपिल धारा के कूप निर्माण और निर्मल नीर के अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिये गये। सभी पंचायत के रोजगार सहायक, सचिव एवं उपमंत्री प्राथमिकता दें ,अभी गर्मी का मौसम है पेयजल की आपूर्ति में सहायक होंगे। आगे बारिश के मौसम में कूप निर्माण कार्यों में मट्टी धंसने से निर्माण कार्यों में बाधाएं आती हैं इसके अतिरिक्त अन्य निर्माण कार्यों के बारे में भी आरईएस के ई साहब एल सी मरावी ने पंचायत वार समीक्षा की। वहीं जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती रश्मि चौहान ने पीएम आवास योजना के सभी अपूर्ण आवास को पूर्ण करवाने के निर्देश दिए ताकि आगामी वित्तीय वर्ष में जनपद पंचायत जुन्नारदेव को पीएम आवास योजना के ज्यादा से ज्यादा लक्ष्य मिल सकें।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिलवाने में दिलचस्पी लें, 15 अप्रैल तक सभी जोड़ों के दस्तावेज जमा करवा दें।
इस अवसर पर सहायक यंत्री वारू धुर्वे एवं सभी उपयंत्री, सचिव व रोजगार सहायक उपस्थित रहे। बैठक देर शाम तक चलती रही। इस संबंध में जनपद सीईओ श्रीमती रश्मि चौहान इस समीक्षा बैठक के संबंध में महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में अवगत कराया।

By nit

Exit mobile version