पीपीगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा तुर्कवलिया के ईदगाह में मौलाना सईद साहब की ईमामत में अदा की गई ईद उल फितर की नमाज़ | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

पीपीगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा तुर्कवलिया के ईदगाह में मौलाना सईद साहब की ईमामत में अदा की गई ईद उल फितर की नमाज़ | New India Times

पीपीगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा तुर्कवलिया के ईदगाह में ईद-उल-फ़ित्र की नमाज़ मौलाना सईद साहब की इमामत में 7:00 बजे अदा की गई। इसमें कई गांवों के मुस्लिम भाईयों ने तुर्कवलिया ईदगाह में ईद की नमाज अदा की और देश की तरक्की और अमन शान्ति, भाईचारगी के लिए दुआएं की और एक दूसरे से हर्षोल्लास के साथ गले-मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारक़बाद पेश की। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन का सहयोग भी सराहनीय रहा। पुलिस प्रशासन के लोगों ने सभी मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी और मुस्लिम भाईयों ने उनको सेवईयाँ खिलाई नमाज़ के समय कारी इबरार खान, हाफिज तौकीर रजा, मौलवी हाजी मोहम्मद हुसैन शाह, हाफिज इसरार अहमद इदरीसी, डाॅ आबिद अली, डाॅ इमत्याज अहमद, डाॅ जैनुल्लाह खान, डाॅ लियाकत अली, हाफि अमजद खान, हाफिज मोहम्मद साहिल, सदर तालुकदार खान, अब्दुल मोतल्लिम, शमसुद्दोहा, मेराज खान, अब्दुल हक्क, इमरान खान, फारुख शाह, अब्दुल वहाब इदरीसी समेत बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिती रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version