मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय हेतू पट्टे पर शासकीय भूमि आवंटन करने की मांग अनुविभागीय अधिकारी से की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झलके ने बताया कि पांढुर्णा प्रशासन द्वारा भाजपा को शासकीय भूमि आवंटन की गई है और कांग्रेस कमेटी द्वारा इसके पूर्व भी पार्टी कार्यालय हेतू पट्टे पर शासकीय भूमि आवंटन की मांग की जा चुकी हैं। शासन प्रशासन द्वारा भेदभाव ना कर कांग्रेस कार्यालय हेतू पट्टे पर शासकीय भूमि आवंटन करने की मांग की गई जिसका शासकीय शुल्क जो भी नियमानुसार आयेगा उसे कांग्रेस कमेटी द्वारा भरा जाएगा।
इसी दौरान जिला, नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संत जग़नाड़े महाराज चौक पर शासकीय शराब दुकान खोलने पर आपत्ति जताई। इसे धार्मिक स्थल से दूर किसी अन्य जगह खोला जाए, आए दिन इस जगह पर धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं जिससे जनहित में कोई अप्रिय घटना न हो सके। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झलके, विधायक निलेश उईके, ब्लॉक अध्यक्ष विश्वास काम्बे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत घोड़े, ओम पटेल, मनोहर सिंह ठाकुर, प्रमोद भांगे, पुनाराम बावीसठाले, डॉ यमदे, विलास जोगी, विलास डोंगरे, आकाश कोल्हे, देवकांत मांडवगड़े, कीर्ति पठाडे, घोटे मेडम, पूर्णिमा गोंडे एवं अनेक कार्यकता मौजूद रहे।
