डेढ वर्षीय लापता मासूम बच्ची की लाश मिलने से फैली सनसनी | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​
डेढ वर्षीय लापता मासूम बच्ची की लाश मिलने से फैली सनसनी | New India Timesभोपाल के हनुमानगंज थाना इलाके दुलीचंद का बाग निवासी डेढ़ वर्षीय अफरा कुरैशी बीते 7 दिसंबर की शाम को घर के पास से लापता हो गई थी, जिस की लाश कल बुधवार दोपहर बजरिया इलाके के द्वारका नगर स्थित नाले में मिलने सेे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगंज स्थित दुलीचंद का बाग निवासी शाहिद कुरैशी की डेढ़ वर्षीय बेटी अफरा कुरैशी बीते 7 दिसंबर की शाम को घर के पास से लापता हुई थी। बच्ची के न मिलने के बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट संबंधित हनुमानगंज थाने में दर्ज करवाई थी।

 फरियादी की शिकायत पर अपहरण की धारा 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था।जब इस सम्बंध में हनुमानगंज थाना अध्यक्ष सुदेस तिवारी से बात की गई तो उनका कहना था कि यह हत्या नहीं है बल्कि एक्सीडेंट है । लेकिन जब उनसे यह पूछा गया कि लड़की 7 दिसम्बर को अपने घर से लपता हुई है और उसकी लाश कल द्वाराका नगर नाले में मिली है तो उनका कहना था कि उनके घर के पास ही नाला है उसी में गिर गई होगी और बह कर वहां पहुंच गई । आगे उन्हों ने कहा कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आगई है लाश 15 पहले की बताई जा रही है ।

By nit

Exit mobile version