वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

इफको के प्रबंध निदेशक डाॅ उदय शंकर अवस्थी का हाइवे से गुजरने के दौरान चपरतला स्थित बीज विधायन केंद्र पर स्वागत किया गया। इस दौरान उनके द्वारा केंंद्र का जायजा लिया गया तथा परिसर में उपस्थित किसानों से भी रूबरू हुए।
यूपी के फूलपुर इकाई जाने के दौरान हाइवे किनारे चपरतला स्थित इफको के बीज विधायन केंद्र का जायजा लेने के लिए रुके। इस दौरान उनके द्वारा उपस्थित तमाम किसानों से भी वार्ता की गई। इफको निदेशक डाॅ उदय शंकर अवस्थी ने बताया कि वह फूलपुर इकाई के लिए निकले थे रास्ते में बीज विधान केंद्र का निरीक्षण किया गया, सब कुछ चाक चौबंद मिला। प्रबंध निदेशक के साथ राज्य विपणन प्रबंधक ए.के. राय, सुधेन्द्र चौहान, राज्य कार्यालय लखनऊ आर पी सिंह, आर के द्विवेदी, बीज विधायन केंद्र चपरतला के प्रबंधक के.वी. सिंह, दिव्य कुमार त्रिपाठी, आईएफडीसी केंद्र प्रभारी विनोद चौधरी, राजेश सिंह, दीनानाथ शुक्ला, इफको के डायरेक्टर मित्र कुमार अवस्थी, सुशील शुक्ला, कश्मीर सिंह सहित तमाम प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
