जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण | New India Times

जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी निर्वाचन संजय कुमार पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित राजनीतिक दलों के पदाधिकारी के साथ डीएम कम्पाउन्ड स्थित ईवीएम,वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का त्रैमासिक निरीक्षण किया।

उन्होंने गोदामों में रखी ईवीएम, बीयू, सीयू तथा वीवीपैट की सुरक्षा मानकों को परखा तथा जिला निर्वाचन अधिकारी ने गोदाम में डीडीटी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जो सुचारू रूप से संचालित पाए गए। इस दौरान उन्होंने पंजिकाओं का अवलोकन भी किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version