नेपानगर में 4 अप्रैल को जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से माखनलाल दादा की याद में आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नेपानगर में 4 अप्रैल को जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से माखनलाल दादा की याद में आयोजन | New India Times

पत्रकारों के कल्याण हेतु समर्पित जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट, बुरहानपुर ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की इस बैठक में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और संगठन की भावी दिशा पर विचार-विमर्श किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 04 अप्रैल को पत्रकारिता के पितृ पुरुष स्वर्गीय माखनलाल दादा की जयंती के अवसर पर नेपानगर में कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के दौरान नेपानगर कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी, जिससे स्थानीय पत्रकारों को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी। साथ ही, उत्कृष्ठ कार्य करने वालो का सम्मान भी इस अवसर पर किया जाएगा, जिससे उनकी मेहनत और समर्पण को प्रोत्साहन मिले।इस बैठक में नेपानगर, शाहपुर, खकनार, धूलकोट और बुरहानपुर के पत्रकार साथियों ने भाग लिया।

इस दौरान ट्रस्ट क़े संरक्षक महेश मावले, संदीप परोहा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश दुनगे, उपाध्यक्ष गोपाल देवकर, प्रदेश सचिव राजू सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष मौसिम तड़वी, जिला उपाध्यक्ष सोनू सोहेल, सुमित यादव, सूरज सिंह बैस, रोहित यादव, अश्विन तिवारी, रविन्द्र पाटील, विक्रम करोसिया, नवीन आड़े, नगीन महाजन, दुर्गेश पाठक, प्रकाश जाधव, महेंद्र मालवीय, हिफाजत अली, केतन शर्मा, शुभम पवार, मोहम्मद हुसैन, अफजल अंसारी, वसीर अहमद , रेहान खान, सोहेल अहमद, आदि शामिल थे। इस दौरान सभी साथियों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए और ट्रस्ट को प्रदेश में सशक्त रूप से स्थापित करने के लिए रणनीतियाँ सुझाईं गई और इस प्रकार की बैठकों के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास कर रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version