अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
भागलपुर में राविवर को रमजान मुबारक के मौका पर
इस्लामिक यूथ ट्रस्ट की ओर से दावत -ए- इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया। युवा सदस्यों ने यह आयोजन उर्दू मिडिल स्कूल सराय में किया जिसकी अध्यक्षता मोहम्मद सैफ खान, एमएस खान एवं मो. सहवाज, फैसल हसन, मोहम्मद टीपू के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य लोगों में राजकुमार यादव, मो. तकी, अहमद जावेद, तहसीन शबाब, राकेश शाह, मुन्ना चौधरी, मुमताज अली सहित कई लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में सभी समुदाय के लगभग 400 सदस्यों को इफ्तार कराया गया। सभी लोगों ने इफ्तार किया और अल्लाह/ ईश्वर से सलामती की दुआ मांगी साथ ही साथ सभी लोगों ने इस ट्रस्ट के लोगों को भी दुआ दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में गुलाम नबी उर्फ राजू खान, फैज राजा, मतीन, अफजल अंसारी, मो कामरान, मो सद्दाम, मोहम्मद बिट्टू, मो जिमी, मो लाल, मोहम्मद मोनू, मो अनी, मो विक्की, म तारीक अंसारी, मो राशिद ,मो आरिफ, मो जावेद अशरफी, मो आरिफ, मोहम्मद सनी, मो गल्फराज सहीत अनेक लोग उपस्थित थे।

