माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर 04 अप्रैल 2025 को बुरहानपुर में होगा राज्यस्तरीय पत्रकारिता सम्मान समारोह एवं शपथ विधि का आयोजन: मुलायमवाला | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर 04 अप्रैल 2025 को बुरहानपुर में होगा राज्यस्तरीय पत्रकारिता सम्मान समारोह एवं शपथ विधि का आयोजन: मुलायमवाला | New India Times

राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत के मध्यप्रदेश प्रभारी, मुख्य संगठक तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा (भारत) मध्यप्रदेश इकाई द्वारा 4 अप्रेल को बुरहानपुर में एक राज्यस्तरीय सम्मान समारोह एवं शपथविधि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत के मध्यप्रदेश प्रभारी, मुख्य संगठक तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत एक राष्ट्रीय संगठन है जो पत्रकारों के हितों में समय समय पर उनके लिए आवाज़ बुलंद करता रहा है पत्रकारिता के पितृ पुरूष मध्यप्रदेश की माटी के लाल महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित माखन लाल चतुर्वेदी जी की जयंती पर बुरहानपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमे राज्यस्तरीय पत्रकारिता सम्मान दिया जाएगा।

तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने कहा कि पंडित माखन लाल जी का खण्डवा से गहरा नाता रहा है राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत की मध्यप्रदेश इकाई ने पत्रकारिता के पितृ पुरूष माखन दादा की जयंती पर राज्यस्तरीय समारोह का करने जा रही है जिसमे प्रदेश भर के वरिष्ट पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है।

राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत की जिला इकाई बुरहानपुर के अध्यक्ष बनवारी मेटकर ने बताया कि हमारा सौभाग्य है कि माखन दादा की जयंती पर 4 अप्रेल को बुरहानपुर में राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा बुरहानपुर की इकाई का शपथ विधि समारोह भी इसी समारोह में किया जायेगा।

कार्यक्रम को लेकर संगठन के संभगीय सचिव कलीम खान एवं जिला उपाध्यक्ष प्रवीण वाने ने कहा कि हमारे जिले के लिए गर्व की बात है कि यह प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

महासचिव नोशाद नूर एवं जिला सचिव फैसल समरोज
ने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमे हमारे वरिष्ठ पत्रकार से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

कोषाध्यक्ष रफीक अंसारी ने कहा कि सभी वरिष्ट एवं युवा साथियों का एक मंच पर आना सुखद अनुभव रहेगा। श्री मुलायम वाला ने कहा कि कार्यक्रम की रूपरेखा जल्द ही जारी की जाएगी, जिस में प्रदेश भर से आने वाले अतिथियों सहित अन्य जानकारी साझा की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version