यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाड़ी शहर में युवा पार्षद आकाश यादव ने रमजान के महीने में रहने वाले रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। यह आयोजन मस्जिद ए रहमानिया पीलू बाली एवं मस्जिद ए अब्बासिया किला बाड़ी में किया गया। इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और रोजेदारों ने शहर प्रदेश और देश में अमन-चैन की दुआ की। इस अवसर पर युवा पार्षद आकाश यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से शहर में भाईचारा और एकता का संदेश जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारा को बढ़ावा देना है। हमारे द्वारा आयोजित इस इफ्तार पार्टी में सभी समुदायों के लोगों ने शिरकत की जो हमारे शहर की एकता और भाईचारा को दर्शाता है। उनके बड़े भाई अनिल यादव ने कहा कि हमारा परिवार हमेशा समाज का काम करने के लिए तैयार है। हमारा उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। इस आयोजन में कांग्रेस नेता सोनू यादव, युवा नेता अभिषेक यादव और अन्य नागरिक उपस्थित थे।
