नए प्रदेश अध्यक्षों व जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी भीम सेना | New India Times

फैज़ान खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

नए प्रदेश अध्यक्षों व जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी भीम सेना | New India Times

भीम सेना ने देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर की पी.आर.ओ. सोनिका सिंह चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके यह सूचना दी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रबंधन कार्यालय पर भीम सेना बोर्ड की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है कि भारत के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की सभी स्तरीय कार्यकारिणीयों का पुनर्गठन किया जा रहा है। इसके लिए आधिकारिक तौर पर देशभर में प्रत्येक स्तर की सभी कार्यकारिणी भंग किए जाने के आदेश पारित किए गए हैं।

सोनिका ने बताया कि देश भर में संगठन की मजबूती के लिए पुनर्गठन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। नियमानुसार प्रत्येक 1 या 3 या 6 वर्ष में यह प्रक्रिया अपनाई जाती रही है। उन्होंने बताया कि हम भीम सेना में पहले से कार्यरत कर्मठ कार्यकर्ताओं या पदाधिकारियों को कार्य रिपोर्ट के आधार पर सामाजिक संगठन में वरिष्ठ स्तर की प्राथमिकता देंगे अथवा घोषणा होने वाली नई राजनीतिक पार्टी में सम्मानित पद पर कार्य करने का अवसर प्रदान करेंगे। कार्यकर्ताओं के लिए सामाजिक और राजनीतिक दोनों ही विकल्प खुले रहेंगे। इसके लिए पी.आर.ओ. पदाधिकारियों को 10 दिन के भीतर कार्यों का रिकॉर्ड भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

सतपाल तंवर द्वारा नई राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलों पर भी जवाब देते हुए सोनिका चौहान ने कहा है कि सामाजिक संगठन और घोषित होने वाली नई राजनीतिक पार्टी पृथक कार्य करेंगी। जिसमें सामाजिक संगठन और राजनीतिक संगठन के पदाधिकारी अलग-अलग व्यवस्था संभालेंगे और एक दूसरे संगठन में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। इसीलिए भीम सेना का पुनर्गठन आवश्यक हो गया है। बताया जा रहा है कि मौजूदा स्थितियों को देखते हुए इस वर्ष के अंत तक तंवर राजनीतिक दल की घोषणा भी कर सकते हैं। भीमसेना प्रमुख के इस कदम से खासकर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती की चिंताएं बढ़ना लाजमी है।

पी.आर.ओ. सोनिका ने बताया कि वे भीम सेना के लिए सभी 28 प्रदेशों के अध्यक्षों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों के अध्यक्षों और सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं। किसी भी सामाजिक और राजनीतिक संगठन या भीम सेना के अनुभवी आवेदकों के लिए अथवा गैर अनुभवी आवेदकों के लिए दिनांक 31 मई 2025 रात्रि 12 बजे तक अंतिम तिथि रखी गई है। सोनिका ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष अपने स्व: विवेक से भीम सेना का गठन करेंगे। सभी राज्यों और जिलों से प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने के लिए सतपाल तंवर की पी.आर.ओ. ईमेल और व्हाट्सएप 9810862586 के जरिए आवेदन मांगे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version