बाइक राइडर पूजा यादव को दिल्ली में एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से किया गया सम्मानित | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

बाइक राइडर पूजा यादव को दिल्ली में एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से किया गया सम्मानित | New India Times

देश की राजधानी नई दिल्ली के कांस्टीटयूशनल क्लब के द्वारा भारतीय जन सेवा मिशन के अन्तर्गत अपने पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में देश के अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाले 40 लोगों को उनके सराहनीय कार्य के लिए एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। मथुरा से ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष व बाइक राइडर पूजा यादव को उनके द्वारा यातायात के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए अनेकों सराहनीय कार्यों के लिए सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर लख्मीचंद यादव प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र यादव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डीपी यादव पूर्व मंत्री डीपी यादव के द्वारा प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देते हुए दुपट्टा पहन कर किया सम्मानित । सम्मानित होने वाली पूजा यादव को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के संरक्षक विधायक पूरन प्रकाश ,संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ,कुलदीप शास्त्री, मनीष दयाल, मनीष शर्मा, रेखा शर्मा, अर्जुन पंडित, मुकेश शर्मा आदि लोगों ने दी बधाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version