गार्ड और ऑपरेटर ने रची लूट और डकैती की झूठी कहानी, पुलिस ने किया पर्दाफाश | New India Times

असीम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

गार्ड और ऑपरेटर ने रची लूट और डकैती की झूठी कहानी, पुलिस ने किया पर्दाफाश | New India Times

सांवरी क्षेत्र के पटनिया उपकेंद्र में कॉपर की 09 रॉड लूटने की जांच करने पहुंची पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। यहां कोई लूट हुई ही नहीं, ड्यूटी के दौरान ऑपरेटर रामप्रसाद, नितेश और गार्ड नंदकिशोर की लापरवाही के कारण रॉड चोरी हो गई थी। इस पर पूरा स्टाफ नौकरी जाने के डर से एक हो गया और तय किया गया कि ऐसी ही रॉड खरीदकर वापस रख लेते हैं। रॉड खरीदने 03 लोग भोपाल भी गए लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और वैसी ही रॉड नहीं मिली। वापस आकर जेई आदेश मर्सकोले के साथ मिलकर सभी ने लूट की झूठी कहानी बनाकर सांवरी चौकी में रिपोर्ट लिखा दी। मामले की जांच करने पहुंची पुलिस ने जब अपने अंदाज में पूछताछ की तो कर्मचारियों ने तोते की तरह पूरा सच उगल दिया और फर्जी लूट की झूठी कहानी सामने आ गई। हां, पटनिया उपकेन्द्र से 09 रॉड चोरी हुई है, जिसे पुलिस तलाश रही है। झूठी घटनाक्रम तैयार करने वाले आपरेटर व गार्ड के विरुद्द दण्डात्मक कार्यवाही करने हेतु विभागीय अधिकारियों को सुचना दी गयी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version