खंडवा के हर दिल अज़ीज़ (अज़ीज़ मदनी) को हज वेलफेयर सोसाइटी देगी हरदिल अज़ीज़ अवार्ड | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

खंडवा के हर दिल अज़ीज़ (अज़ीज़ मदनी) को हज वेलफेयर सोसाइटी देगी हरदिल अज़ीज़ अवार्ड | New India Times

हज व तालीम के मैदान में 23 राज्यों में एक बड़े नेटवर्क के साथ सक्रियता और रचनात्मक से क़ौम और मिल्लत का काम कर रही ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी जल्द ही अर्थात ईद के बाद किसी मुनासिब तारीख़ में एक बाविक़ार प्रोग्राम आयोजित करके खंडवा (म.प्र.) में एक अवार्ड देने जा रही है जिसमें सोसायटी की खंडवा ज़िला यूनिट से जुड़े ओहदेदारान व शहर की मुअज़िज़्ज़ शख्सियत मौजूद रहेंगी।

कुछ जानकारी देते हुए ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान खंडवा ने बताया कि इस कार्यक्रम में खंडवा शहर के वरिष्ठ समाज सेवी, विभिन्न सामाजिक, शेक्षणिक संस्थाओं में ज़िम्मेदार ओहदे पर रहकर बखूबी खिदमत अंजाम देने वाले, अल-हुदा इंग्लिश स्कूल सोसायटी के सदर हर दिल अज़ीज़ शख्सियत जनाब हाजी अब्दुल अज़ीज़ मदनी को सोसायटी हरदिल अज़ीज़ अवार्ड  से नवाज़ेगी। मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी और हज वेलफेयर सोसायटी के साथ बतौर सलाहकार समिति सदस्य आप एक ज़माने से जुड़े हैं। शहर में होने वाले एजुकेशन प्रोग्रामों के अलावा हज वेलफेयर सोसायटी की इंदौर में आयोजित स्टेट हज कांन्फ्रेंस में भी आपने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

अज़ीज़ मदनी साहब के दफ्तर में तालीम हासिल कर बेहतर नतीजे देने वाले किसी न किसी स्टूडेंट का इस्तक़बाल किया जाता है बल्कि दीगर फील्ड में भी कामयाबी हासिल करने वाले बच्चों की हौसला अफ़ज़ाई की जाती है। तालीम हासिल करने से कोई बच्चा रह न जाए मदनी साहब उसकी हर वक़्त मदद को तैयार रहते हैं।

ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान खंडवा ने बताया कि सभी के हरदिल अज़ीज़ बन चुके अज़ीज़ मदनी साहब को हरदिल अज़ीज़ अवार्ड से नवाज़कर सोसायटी फख्र महसूस करेगी। मुकीत खान ने इस शेर के साथ बधाई दी है:

ऐसे मिला करो कि करें लोग आरज़ू

ऐसे रहा करो कि ज़माना मिसाल दे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version