अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

भाजपा ने उतर प्रदेश में नए जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों के साथ मथुरा जनपद मे भी जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष की लिस्ट जारी हो गई है। इस बार ये सूची प्रदेश स्तर पर घोषित नहीं हुई बल्कि प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य जनपदों में जाकर नए जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान किया है । मथुरा में बीजेपी जिलाध्यक्ष का नाम का ऐलान हो गया है। निर्भय पांडे को दूसरी बार जिलाध्यक्ष व हरिशंकर ‘राजू’ यादव मथुरा महानगर अध्यक्ष बने हैं।
काफी विचार विमर्श के बाद प्रदेश, राष्ट्र, व क्षेत्र व जनप्रतिनिधियों व प्रेरक संगठनों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से व्यापक मंथन के बाद भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला पर्यवेक्षक प्रदेश के सह चुनाव अधिकारी अनिल चौधरी व जिला चुनाव अधिकारी विमल शर्मा द्वारा आज जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे को जिलाध्यक्ष जबकि महानगर अध्यक्ष राजू यादव को बनाया है।
इस अवसर पर जिला पर्यवेक्षक अनिल चौधरी व जिला चुनाव अधिकारी विमल शर्मा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मथुरा महानगर में निवर्तमान जिला महामंत्री राजू यादव को नये महानगर अध्यक्ष का दायित्व सौपा है प्रदेश नेतृत्व ने नवागत महानगर अध्यक्ष राजू यादव से उम्मीद की है। सभी वर्गों में विशेष कर पिछड़े वर्ग में पार्टी की रीतिनीति को ले जाकर जनता में भाजपा के प्रति विश्वास व जन समर्थन बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनरायन चौधरी, मेयर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, विधायक ओमप्रकाश सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश महामंत्री ज़हीर अब्बास ज़ैदी, सदस्य अकील उद्दीन, घनश्याम लोधी, भुवन भूषण कमल, देवेंद्र शर्मा, आरिफ खान, विधायक पुरन प्रकाश, ठा.मेघ श्याम, पूर्व जिलाध्यक्ष पदम् सिंह शर्मा, चेतनस्वरूप पाराशर सह चुनाव अधिकारी संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।
