अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राजधानी भोपाल में होली एवं जुमे के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट करते हुए स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन (SIO) भोपाल ने उनके लिए खजूर, शर्बत एवं ठंडे पानी का इंतजाम किया।
इस पहल का उद्देश्य शांति, सौहार्द्र और भाईचारे के पैगाम को आगे बढ़ाना था। स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन
भोपाल ने इस अवसर पर इस्लाम के इंसानियत और मोहब्बत के संदेश को पेश करते हुए सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के सहयोग और मेहनत की सराहना की। स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन भोपाल के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन हमेशा ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेगा, ताकि समाज में आपसी समझ, भाईचारा और सकारात्मक रिश्ते मजबूत हों।
