मोहम्मद जाकिर, मैनपुरी ( उत्तर प्रदेश ), NIT;
आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर अब तक जनपद के विभिन्न थानों में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अन्तर्गत 50 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। थाना भोगावं, बेवर, कुरावली, बिछवां, कुर्रा, बरनाहल में शराब की बरामदी भी हुई है। अब तक 1119 लोगों को 107/16 में पाबन्द किया जा चुका है, 10 व्यक्तियों पर गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवही की गयी है। जनपद में 33 बैरियर स्थापित किये गये हैं, जहां पर सघन चेकिंग की जा रही है। कई फ्लाइंग स्काट ने अवैध धनराशि के साथ-साथ प्रचार सामिग्री भी जब्त की है। लायसेन्सी असलाहों को जमा कराने के काम में तेजी आई है। अब तक 45 शस्त्र लायसेन्स निरस्त किये जा चुके हैं।
उक्त जानकारी जिलाधिकारी चन्द्र पाल सिंह, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना ने बीती रात्रि तक की गयी कार्यवाही की समीक्षा के दौरान दी। उन्होंने कहा कि कुछ थानाध्यक्षों द्वारा आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिये परिश्रम किया जा रहा है। शराब, अवैध असलाह की बरामदगी भी की गयी है परन्तु कुछ थानाध्यक्षों द्वारा अभी भी क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है। कई थानों में लायसेन्सी असलाह जमा होने की प्रगति काफी खराब है। इस पर असन्तोष व्यक्त करते हुए उन्होने थानाध्यक्ष बेवर, दन्नाहार, बिछवां, कुरावली, करहल, कुर्रा को चेतावनी निर्गत करने के आदेश देते हुए कहा कि थानाध्यक्ष कार्य प्रणाली सुधारें और निर्वाचन के महत्व को दृष्टिगत रख कार्य में तेजी लायें। उन्होंने कहा कि अभी थाना बेवर, करहल में लायसेन्सी असलाह जमा होने की प्रगति काफी निराशाजनक है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि 90 प्रतिशत शस्त्र जमा होगें। मात्र 10 प्रतिशत को ही स्केनिंग कमेटी की संस्तुति पर छूट दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी लोकतंत्र के इस पर्व को टीम स्प्रिट की भावना से कार्य कर निष्पक्ष ,शान्तिपूर्वक सम्पन्न करायेे, आपस में संवाद कायम रखे और अपने कार्यो की पूरी जानकारी रखें। उन्होने कहा कि इस बार कम से कम 10 प्रतिशत बूथेां की बेव कास्टिंग होगी साथ ही 05 या 05 से अधिक बूथ वाले मतदान केन्द्रो पर सीसी टीवी कैमरे भी लगेगे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ए.के.श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल, उपजिलाधिकारी सदर, करहल, किशनी, भोगांव, घिरोर, कुरावली राजेश यादव,राम चन्द्र, अमित सिंह, सन्दीप कुमार, मनोज सागर, महेश प्रकाश, क्षेत्राधिकारी सदर राजेश चौधरी, करहल आत्म प्रकाश यादव, कुरावली शमशेर सिंह, भोगांव राजपाल सिंह जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक लाल,एआईजी स्टाम्प आर.एन.राम आदि उपस्थित रहे।
