पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च 2025 को मनाया जाता है जो समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलता को दर्शाने का दिन है। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं के समानता, अधिकारों और उपलब्धियों को सम्मानित करना है। इस खास अवसर पर स्वाश्रयी महिला सेवा संघ ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम बाल्दीपुरा और मवडीपुरा में स्वास्थ्य और कृषि संबंधित जानकारी देने के लिए शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में ग्रामीण महिलाओं ने 90 से 100 बहनों ने भाग लिया और इसे सफल बनाया।
इस शिविर के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान कार्ड योजना के तहत कार्ड बनवाने की सुविधा भी प्रदान की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, जैसे ANM रेखा निनामा, आशीष पटेल, आशा सहयोगी सुमनबाई, और सेवा संस्था से ठाकुरसिंह गुड़िया, रेखा ठाकुर, कंचन बेन आदि ने अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और महिलाओं को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया बहनों को उनके अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गई।
