अतीश दीपंकर, बूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा का जन्मोत्सव आज भागलपुर नगर कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस द्वारा उनके निवास स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं के समक्ष केक काटकर समारोह की शुरूआत की।
भागलपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमलोगों ने सैकड़ों की संख्या में उनके निवास स्थान पहुँचकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी एवं उनके स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएँ दिया।
विधायक श्री शर्मा ने समस्त आगत कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं भागलपुर के सभी वर्गों के प्रति उनके जन्मोत्सव पर उनके द्वारा प्रदर्शित प्रेम और अपार समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के सदस्य डा० अभय आनन्द, विपिन बिहारी यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश मोहन झा, समाजसेवी प्रकाशचन्द्र गुप्ता, अशोक जिवराजिका, के०डी० प्रभात, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्रवण बाजोरिया, संजय बुधिया, सुनील बुधिया, डा० जयशंकर ठाकुर, अमित जैन, सोईन अंसारी, जाबिर अंसारी, नजाहत अंसारी, जुम्मन अंसारी, कोमल सृष्टि, उषा रानी, ज्योति देवी, रविन्द्रनाथ यादव, संगीता श्रीवास्तव, पूनम मिश्रा, आशुतोष राय, बाबर अंसारी, अयाज अंसारी, बंटी दास, सुनील मंडल, खुशबू देवी, उमेश मंडल, बड्डू खान, मो० नियाज इब्राहिम, रवि कुमार, मनीष यादव, मो० वकी शम्स, शेर खान, संजय तांती, राणा विश्वास, अतिकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
