देवरी अनुविभाग के पद पर रहकर महिला अधिकारी ईमानदारी से निभा रही हैं अपनी जिम्मेदारियां, सुन रही हैं लोगों कि समस्याएं, महिला वर्ग के लिए प्रेरणा बनीं देवरी एसडीएम भव्या त्रिपाठी | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी अनुविभाग के पद पर रहकर महिला अधिकारी ईमानदारी से निभा रही हैं अपनी जिम्मेदारियां, सुन रही हैं लोगों कि समस्याएं, महिला वर्ग के लिए प्रेरणा बनीं देवरी एसडीएम भव्या त्रिपाठी | New India Times

मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी तहसील में देवरी अनुविभागीय अधिकारी के पद पर नारी शक्ति के रूप में सक्रिय महिला अधिकारी श्रीमति भव्या त्रिपाठी जो देवरी क्षेत्र के गांव से लेकर शहरी क्षेत्र में जन जन मे ईमानदारी एवं जनसुनवाई करने में व समस्यायों को तुरंत निराकरण करने में बड़ी चर्चित अधिकारी हैं। नगर व ग्रामीण जनों की मुँह जुबानी है की जब से देवरी अनुविभागीय कार्यालय में श्रीमती भव्या त्रिपाठी एसडीएम आई हैं तब से कार्यालय में जनता की समस्यायों का मौके पर व जनसुनवाई में निराकरण होने लगे हैं, यह अधिकारी ईमानदारी में व कार्य के प्रति इतनी ज्यादा सजक है की इनके पास समस्या लेकर जाने से यह तुरंत सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी को फोन लगा कर समस्या का निराकरण करा देती है इनकी कार्यप्रणाली यह भी है की यह अधिकारी चाहे नगर की समस्या हो चाहे ग्रामीण क्षेत्र की उस समस्या को हल करने मौके स्थल पर भी पहुंच कर निरीक्षण कर समस्या तुरंत हल करने सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी को फटकार लगाकर निराकरण करती नजर आती है इनकी छवि वर्तमान में जनता में स्वच्छ छवि ईमानदार सक्रिय अधिकारी के तौर पर चर्चित है इनके देवरी आने पर अनुविभाग कार्यालय में पेंडिंग पड़े सैकड़ों मामलों को इनके दोबारा जल्दी ही हल करा दिया गया है वहीं इनके दोबारा राजस्व अधिकारी में चाहे तहसीलदार हो या पटवारी या अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं की जनता की समस्या हल कराना ही हम सभी की पहली प्राथमिकता है हम सभी सरकारी अधिकारी कर्मचारी को जिस पद पर बैठाया गया है उस पद आप प्रथम कर्तव्य है कि जनता की समस्या को सहजता सरलता के साथ सुनकर उनकी समस्या हल करे जिससे आम जनता का हम सभी पर भरोसा क़ायम रहे, हम सभी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करेंगे तो हमारी छवि के साथ हमारी कार्यप्रणाली भी चमकेगी और जनता के मन में हम सभी पर विश्वास की ज्योति जलती रहेगी। इनकी कार्य प्रणाली से देवरी के हर विभाग में इनके नाम का डर बना रहता है कि कही किसी का काम न करने पर जनता का कोई व्यक्ति मैडम के यहां शिकायत ना कर दे इस देवरी की महिला अधिकारी पर जनता को इतना भरोसा है कि इनके पास जाने से हर समस्या हल होती है सोचने की बात यह है कि एक महिला अधिकारी होने के बाद भी इस महिला अधिकारी ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। यह महिला अधिकारी बड़े सहज और सरलता से लोगों की समस्या सुनती हैं और यदि अपने भी विभाग के अधिकारी कर्मचारी कि लापरवाही पर भी अपने ही विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को भी कड़ी फटकार लगाती नजर आती हैं। इस महिला अधिकारी से सभी महिलाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए हर कदम पर हर कार्य करने पर सक्षम है यदि महिलाएं चाहें तो कुछ भी कर सकती हैं जिस प्रकार से कहा गया है कि महिला ही नारी शक्ति है महिला ही मां दुर्गा का रूप है महिला ही एक माँ होती है एवं महिला ही एक बेटी के रूप में होती है ऐसी महिला के कई रूप होते हैं बहुत ही गंभीर होती हैं जो हर समस्याओं को हल करने में सक्षम होती हैं। महिला दिवस पर देवरी एसडीएम महोदय भव्या त्रिपाठी ने कहा महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है शिक्षित होकर आगे बढ़ाने के लिएचाहे संघर्ष करना पड़े चाहे कितनी भी कठिनाइयां सामने क्यों ना हो पीछे नहीं हटना चाहिए हर महिला को आगे बढ़ने के लिये लगातार प्रयासरत रहना चाहिए एक देना ऐसा समय आता है कि उसेअपने मन चाहे स्थान पद गरिमा आदि मे सफलता मिलती ही है मैं यही कहूंगी कि हर महिलाएं जागरूक बनकर आगे बढ़ती रहें और अन्य महिलाओं को प्रेरणा बनें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version