निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा नगर पंचायत स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन उपजिलाधिकारी इटवा कुणाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अष्टभुजा पाण्डेय ने की। उपजिलाधिकारी ने एनएसएस के उद्देश्यों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शिविर में सभी स्वयं सेवक पूरी निष्ठा से भाग लें और सभी कार्यक्रमों भी भागीदारी करें। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन कुमार पाण्डेय ने सात दिनों की कार्य योजना की जानकारी स्वयंसेवकों को दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं अपराजिता, अव्यका और रेजना ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्वागत गीत सुषमा मौर्या और काजल सोनी ने गाया।
मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ. पवन कुमार पाण्डेय ने शॉल ओढ़ाकर, डॉ. सुरुल हसन ने बैच लगाकर और डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य अम्बिकेश्वर त्रिपाठी, श्रीमती रेखा, राकेश, मो. निजाम, डॉ. लाल बहादुर यादव, युवती मुखिया, जयंत चौधरी, आशुतोष पाण्डेय, राम नारायण पाण्डेय, अंकित चौबे, भक्ति त्रिपाठी और विजेन्द्र शेखर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रमोद कुमार द्विवेदी ने किया।
