श्री सकल पंच गुजराती मोढ़ वणिक समाज ट्रस्ट बुरहानपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश दलाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई अपने कार्यकाल की प्राथमिकताएं | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

श्री सकल पंच गुजराती मोढ़ वणिक समाज ट्रस्ट बुरहानपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश दलाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई अपने कार्यकाल की प्राथमिकताएं | New India Times

श्री सकल पंच गुजराती मोढ़ वणिक समाज ट्रस्ट बुरहानपुर के चुनाव में रमेश दलाल ने 412 मतों से चुनाव जीतने के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि: उनकी पहली प्राथमिकता समाज का चौमुखी विकास करना होगा। उन्होंने कहा कि वह समाज के लिए एक भव्य मंगल परिसर और डिजिटल डायरेक्टरी बनाने का काम करेंगे, जिसमें समाज के देश-विदेश से भी परिवारों के डाटा एकत्रित किए जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने स्वास्थ्य शिविर और स्वच्छता अभियान चलाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि वह समाज के युवाओं को रोज़गार के अवसर प्रदान करने के लिए काम करेंगे और समाज की बेटियों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज के सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह उनके सहयोग और समर्थन से समाज के विकास के लिए काम करेंगे।

इस अवसर पर समाज के उपेंद्र गुजराती, अशोक शाह और गोपाल देवकर सहित कई सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने नवनिर्वाचित समाज अध्यक्ष रमेश दलाल को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उपेंद्र गुजराती ने कहा कि हम समय-समय पर परिचय सम्मेलन सहित समाज की बेटी समाज में रहे, इस उद्देश्य के लिए परिचय सम्मेलन आयोजित करते रहते हैं। साथ ही समाज के लोगों के स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए थे और करेंगे।             समाज के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शाह ने कहा कि हम समाज के लिए जो भी कमी होगी उसे पूर्ण करने में सभी का साथ लेकर विकास करेंगे। गोपाल देवकर ने कहा कि रमेश दलाल  के साथ मिलकर समाज को एक विकास की गति के लिए हमेशा सहयोग करेंगे और मीडिया सहित सभी समाज बंधुओ का आभार भी माना। प्रेस कॉन्फ्रेंस का संचालन गोपाल देवकर ने किया

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version