मेघनगर नगर परिषद ने औद्योगिक क्षेत्र की तीन फैक्ट्रीयों को किया सील | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर नगर परिषद ने औद्योगिक क्षेत्र की तीन फैक्ट्रीयों को किया सील | New India Times

झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रितिका पाटीदार के निर्देशन में शासन द्वारा समय समय पर फायर एनओसी हेतु  दिशा निर्देश के परिपालन में निकाय की परिधि में स्थित 01 फर्म मिनी इंडस्ट्रीज 02 राठौड फार्मा 03 अंकिता एंटरप्राइजेज औद्योगिक क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण कर उन्हें पूर्व में फायर एनओसी हेतु कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से सूचना पत्र देकर अवगत कराया गया था लेकिन संबंधित कंपनी मालिकों द्वारा आज दिनांक तक फायर noc प्रस्तुत नहीं की गई एवं निकाय द्वारा फैक्ट्री को सील किए जाने के पूर्व भी सूचना पत्र देकर अवगत कराया गया था परन्तु किसी भी कंपनी मालिकों द्वारा फायर noc निकाय में प्रस्तुत नहीं की गई।

मेघनगर नगर परिषद ने औद्योगिक क्षेत्र की तीन फैक्ट्रीयों को किया सील | New India Times

और ना ही उनके द्वारा फायर noc प्राप्त करने हेतु कोई कार्यवाही की गई विगत दिनों सोशल मीडिया पर राजधानी भोपाल में स्थित कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई फायर noc कार्यवाही हेतु वरिष्ठालय द्वारा भी सतत् निर्देश जारी किए जा रहे जिससे आगामी दुर्घटना को घटित होने के पूर्व रोका जा सके उसके तारतम्य में निकाय द्वारा तीनों फैक्ट्री को सील किया गया। तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा द्वारा बताया गया के अन्य बाकी फैक्ट्रियों को भी फायर noc हेतु अंतिम सूचना पत्र जारी किए जा रहे।

मेघनगर नगर परिषद ने औद्योगिक क्षेत्र की तीन फैक्ट्रीयों को किया सील | New India Times

उन्हें भी जल्द ही बंद कर सील किए जाने की कार्यवाही सतत् जारी रहेगी। तथा उक्त कार्यवाही के दौरान नगर परिषद उपयंत्री सुरेश गणावा, लेखापाल शीतल जैन, एस आई रावत, एवं अन्य नगर परिषद कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version